web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        जशपुर में चार साल बाद मिला न्याय: CM साय के निर्देश पर करंट से मृत शिवा के परिवार को मिला 4 लाख मुआवजा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Dec 13, 2025, 12:46 PM
        जशपुर में चार साल बाद मिला न्याय: CM साय के निर्देश पर करंट से मृत शिवा के परिवार को मिला 4 लाख मुआवजा
        Share :

        पीड़ित परिवार की फरियाद सीएम कैंप कार्यालय बगिया तक पहुंची; मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने स्वेच्छा से चेक सौंपा।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        By- Thaneshwar Sahu
        जशपुर।
        मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील हस्तक्षेप ने जशपुर जिले के एक पीड़ित परिवार को चार साल बाद न्याय दिला दिया। कांसाबेल विकासखंड के पोंगरो गांव में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय शिवा चौहान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। परिवार तब से न्याय और मुआवजे की उम्मीद में लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था—लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

         चार साल की ठोकरों के बाद भी नहीं मिली राहत

        शिवा के परिजनों ने कई विभागों में आवेदन दिए, अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन मुआवजे की उम्मीद हर बार अधूरी ही रह गई। लगातार संघर्ष के बावजूद नतीजा न मिलने से परिवार पूरी तरह हताश होने लगा था।

         फरियाद पहुँची सीएम कैंप कार्यालय बगिया

        आखिरकार परिवार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुँचा, जहां उनकी पीड़ा सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंचाई गई। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।

         जांच के बाद 4 लाख रुपये मुआवजा स्वीकृत

        मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्युत विभाग ने पूरे मामले की विस्तृत जांच की। जिम्मेदारी तय होने के बाद परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजा स्वीकृत किया गया।

         मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने सौंपा चेक

        आज मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने स्वयं पीड़ित परिवार को मुआवजे का चेक सौंपा। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद सहायता मिलते ही परिवार भावुक हो उठा और उनकी आंखें नम हो गईं।

         परिवार ने जताया आभार

        परिवार ने कहा—
        “चार साल तक कहीं हमारी सुनवाई नहीं हुई, लेकिन सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने हमारी आवाज़ सुनी। हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जीवनभर आभारी रहेंगे।”

         बगिया कैंप कार्यालय—आमजन की उम्मीदों का केंद्र

        यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सीएम कैंप कार्यालय बगिया आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मानवीय पहल ने न केवल शिवा के परिवार को राहत दी, बल्कि कई अन्य पीड़ितों में भी न्याय की नई उम्मीद जगाई है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Chhattisgarh Naxal Newsबस्तर समाचारवन संरक्षणवन माफियाअवैध गतिविधियांबस्तर खबरवन विभाग कार्रवाईForest Department Actionप्रवासी छत्तीसगढ़ीChhattisgarh Development
        nextArticle