web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        जशपुर में जमीन विवाद से बवाल: दो की मौत के बाद सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन, एसआई का तबादला

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 31, 2025, 7:02 PM
        जशपुर में जमीन विवाद से बवाल: दो की मौत के बाद सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन, एसआई का तबादला
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        जशपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर हुई दो हत्याओं के बाद शहर में तनाव। परिजनों ने कार्रवाई न होने पर सड़क पर शव रखकर चार घंटे तक चक्का जाम किया।

        जशपुर नगर।
        छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर मचे बवाल ने शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। दो लोगों की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चार घंटे तक चक्का जाम किया।

        मृतक चोकरो यादव के परिजनों ने आरोप लगाया कि नामजद शिकायत दर्ज कराने के 18 घंटे बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए लोगों ने सिविल अस्पताल के सामने लाश रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

         मौके पर पहुंचे अधिकारी, SI का तबादला

        स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से लंबी बातचीत के बाद उन्होंने मौके पर ही पत्थलगांव थाने में पदस्थ एसआई संतोष तिवारी का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया।

        इस कार्रवाई के बाद परिजन शांत हुए और चक्का जाम समाप्त किया गया। लगभग चार घंटे तक शहर का यातायात ठप रहा।

         निष्पक्ष जांच की मांग

        घटनास्थल पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी पहुंचीं और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि मृतकों को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

         भारी पुलिस बल की तैनाती

        तनाव की स्थिति को देखते हुए एसडीओपी विजय सिंह राजपूत, कोमल नेताम और तहसीलदार प्रांजल मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल पर डेरा डाल दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर माहौल को नियंत्रण में रखा गया है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        बंगाल राजनीतिस्थानीय चुनावopening batsman raceएयर इंडियाछत्तीसगढ़ विकासकानूनी फैसलाSSC Update
        nextArticle