web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        जशपुर में गांजा तस्कर की ₹50 लाख की संपत्ति जब्त – पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 4, 2025, 6:00 PM
        जशपुर में गांजा तस्कर की ₹50 लाख की संपत्ति जब्त – पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        जशपुर पुलिस ने कुख्यात तस्कर रोहित यादव की संपत्ति फ्रीज की, मकान-गाड़ियां जब्त

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुख्यात तस्कर रोहित यादव को गिरफ्तार कर उसकी 50 लाख 64 हजार 653 रुपए की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।

        फ्रीज की गई संपत्तियों में एक मकान, चार मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी और एक स्विफ्ट कार शामिल है। यह कार्रवाई SAFEMA कोर्ट, मुंबई के आदेश पर की गई।

        लंबे समय से तस्करी में सक्रिय

        पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी रोहित यादव ग्राम जामझोर (कोतबा चौकी क्षेत्र) का निवासी है। वह वर्ष 2013, 2017, 2021 और 2023 में गांजा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। अब तक उससे करीब 139 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है।

        आरोपी बार-बार गिरफ्तार होने के बाद भी तस्करी करता रहा और अवैध कमाई से मकान व गाड़ियां खरीदीं। जबकि उसकी वैध आय केवल खेती-किसानी तक सीमित थी।

        कोर्ट में पेश नहीं हुआ आरोपी

        एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल ने आरोपी की संपत्ति और बैंक खातों की जांच की। जांच रिपोर्ट SAFEMA कोर्ट मुंबई को भेजी गई। आरोपी को दो बार कोर्ट में पक्ष रखने का मौका मिला, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद NDPS Act 1985 की धारा 68(F)(1) के तहत संपत्ति फ्रीज कर दी गई।

        पुलिस का सख्त संदेश

        SSP शशि मोहन सिंह ने कहा – “जशपुर में तस्करों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस उन्हें किसी भी हालत में बख्शेगी नहीं।”

        मार्च 2025 में कुख्यात तस्कर हीराधर यादव की 1.38 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है। अब जशपुर जिले के अन्य आदतन तस्करों की भी जांच जारी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        बीजेपीopening batsman raceTeam India WC 2026पंचांगमाघ पूर्णिमा 2026
        nextArticle