web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        जशपुर में चोरों ने मोबाइल शॉप का ताला तोड़ा, रायपुर में 17 बकरा-बकरी चोरी कर बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 28, 2025, 4:29 PM
        जशपुर में चोरों ने मोबाइल शॉप का ताला तोड़ा, रायपुर में 17 बकरा-बकरी चोरी कर बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात बगीचा थाना क्षेत्र के महादेवडाँड़ में मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकान से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल और अन्य सामान चोरी हुआ है। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।

        स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पुलिस को पहले से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

        रायपुर में बकरा-बकरी चोरी का पर्दाफाश

        इसी बीच रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 17 बकरा-बकरी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया। अंधेरे में वारदात को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

        आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 08 बकरा-बकरी, ₹5500 नगद, एक जायलो कार और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है।

        CCTV फुटेज से पकड़े गए आरोपी

        पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ और सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता लगाया। पूछताछ में उन्होंने वारदात कबूल की और बताया कि चोरी की गई 17 बकरा-बकरी में से 09 को दुर्ग निवासी सोहेल खान को बेच दिया गया था। उसने स्वीकार किया कि उसने उन्हें काटकर बेच दिया।

        गिरफ्तार आरोपियों में अशरफ कुरैशी, अकरम कुरैशी, सरवर, ईरशाद कुरैशी, हुसैन और सोहेल खान शामिल हैं। इनमें से तीन आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

        ग्रामीणों ने पुलिस और साइबर यूनिट की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle