जशपुर में ब्राउन शुगर के सौदागर पर पुलिस का ऑपरेशन आघात, 19 पुड़िया जब्त

जशपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 30 हजार की कीमत का माल जब्त
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने 'ऑपरेशन आघात' के तहत बड़ी कार्रवाई की है।
सूचना मिलने पर लोदाम थाना पुलिस ने साईं टांगर टोली निवासी मोहम्मद तकीम खान (28 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका वजन करीब 1.95 ग्राम और बाजार मूल्य लगभग 30 हजार रुपए आंका गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस अब यह जांच रही है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाता था और इसमें और कौन शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत यह कार्रवाई नशे के कारोबारियों को जड़ से खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
