web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        हसदेव नदी में डूबे तीन युवक-युवती, एक का मिला शव, दो की तलाश जारी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 5, 2025, 5:13 PM
        हसदेव नदी में डूबे तीन युवक-युवती, एक का मिला शव, दो की तलाश जारी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के प्रसिद्ध देवरी पिकनिक स्पॉट पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां घूमने आए पांच लोग हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूब गए। इनमें से एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन लोग पानी में बह गए।
        रविवार को देवरी से करीब 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज के पास अंकुर कुशवाहा का शव बरामद हुआ है, जबकि आशीष भोई और स्वर्णरेखा ठाकुर की तलाश अब भी जारी है।

        हादसे की पूरी जानकारी

        मिली जानकारी के मुताबिक,

        • स्वर्णरेखा ठाकुर निवासी सरकंडा जोरापुरा,

        • अंकुर कुशवाहा निवासी दयालबंद, और

        • आशीष भोई निवासी अशोक नगर सरकंडा
          नदी के गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
          वहीं, उनके साथी लक्ष्मी शंकर सतनामी (अकलतरा निवासी) और मोनिका सिंह (पुलिस कॉलोनी तिफरा) को किसी तरह बचा लिया गया।

        ASP ने दी जानकारी

        इस मामले में ASP उमेश कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची।
        अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन टीम लगातार कोशिश कर रही है। नदी के नीचे के इलाकों में भी सूचना भेज दी गई है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Updateस्थानीय चुनावपुलिस कार्रवाईRajim NewsBoard Exam 2026Student Helpछत्तीसगढ़ शिक्षा
        nextArticle