web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        जांजगीर-चांपा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 5 वाहन जब्त, 76 प्रकरण दर्ज

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Dec 9, 2025, 3:43 PM
        जांजगीर-चांपा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 5 वाहन जब्त, 76 प्रकरण दर्ज
        Share :

        कलेक्टर के निर्देश पर कई गांवों में औचक जांच, अब तक 24.65 लाख रुपये की शास्ति वसूली।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग और उड़नदस्ता दल ने बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में अचानक जांच अभियान चलाया।

        अभियान के दौरान टीमों ने अवैध रूप से खनिज परिवहन में शामिल पांच वाहनों को जब्त किया। इनमें ग्राम पुछेली से एक ट्रैक्टर, पीथमपुर से एक हाईवा, कनस्दा से एक ट्रैक्टर, और बम्हनीडीह क्षेत्र से दो हाईवा शामिल हैं। सभी वाहनों को सुरक्षा के लिए पुलिस रक्षित केंद्र और संबंधित थानों में रखा गया है।

        जिला खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि अब तक जिले में अवैध खनन और परिवहन से जुड़े कुल 76 प्रकरण बनाए जा चुके हैं। इनमें 66 अवैध परिवहन, 6 अवैध उत्खनन और 4 अवैध भंडारण के मामले शामिल हैं। इन कार्रवाइयों में 24,65,550 रुपये की शास्ति राशि वसूलकर खनिज मद में जमा की गई है।

        उन्होंने कहा कि अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जब्त वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

        जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वाहन या व्यक्ति द्वारा दोबारा ऐसे कृत्य की पुनरावृत्ति होती है, तो उनके खिलाफ न्यायालयीन परिवाद भी दर्ज किया जाएगा।

        कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स और खनिज अमला लगातार गश्त, निगरानी और जांच अभियान चला रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle