प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहरी नींद में डूबे पूर्व मंत्री! बोले डहरिया— शर्मा जी मंथन कर रहे हैं

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस द्वारा आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम की प्रेस वार्ता के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला।
दरअसल, इस प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा मंच पर ही सोते हुए नजर आए।
AICC ऑब्जर्वर विवेक बंसल जब मीडिया को संबोधित कर रहे थे, तब शर्मा जी गहरी नींद में इतने खो गए कि उन्हें मंच पर क्या चल रहा है, इसकी सुध तक नहीं रही।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शर्मा के साथ कांग्रेस विधायक, जिला अध्यक्ष और ऑब्जर्वर दल के सदस्य इंग्रिड मैकलाउड और जनक ध्रुव भी मौजूद थे।
जब यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।
मीडिया ने जब इस पर सवाल किया तो पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने हंसते हुए कहा— “शर्मा जी मंथन कर रहे हैं”।
इस बयान पर मौजूद सभी नेता मुस्कुराए, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग कांग्रेस के “संगठन सृजन” के प्रति नेताओं की रुचि पर तंज कस रहे हैं।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
