web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        ACB की बड़ी कार्रवाई: PWD इंजीनियर और पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, केमिकल नोट से हुआ खुलासा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 30, 2025, 5:35 PM
        ACB की बड़ी कार्रवाई: PWD इंजीनियर और पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, केमिकल नोट से हुआ खुलासा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ में एक दिन में दो जगहों पर ACB की दबिश—मनेंद्रगढ़ में सब इंजीनियर और जांजगीर-चांपा में पटवारी व ऑपरेटर पकड़े गए, रिश्वत की रकम 21 हजार से लेकर 1.80 लाख तक।

        छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (Anti Corruption Bureau) की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को सरगुजा ACB टीम ने मनेंद्रगढ़ में PWD विभाग के सब इंजीनियर को 21 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी इंजीनियर ठेकेदार से बिल पास कराने के बदले घूस मांग रहा था।

        शिकायत मिलने पर ACB ने ट्रैप योजना बनाई। ठेकेदार को केमिकल लगे नोट देकर कार्यालय भेजा गया। जैसे ही इंजीनियर ने पैसे हाथ में लिए, टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घर की तलाशी में नकदी और दस्तावेज भी जब्त किए गए।

        दूसरी बड़ी कार्रवाई जांजगीर-चांपा जिले में हुई। यहां एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ पटवारी और ऑपरेटर को किसान से 1.80 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुआवजा राशि जारी करने के एवज में पैसा मांग रहे थे।

        किसान बुधराम धीवर ने ACB बिलासपुर को शिकायत दी थी। जांच में आरोप सही पाए गए और गुरुवार को टीम ने जाल बिछाकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ा। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

        ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच में अन्य संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच होगी।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावCommunity ProgramStudent IncidentUGCफर्जी यूनिवर्सिटीछात्र अलर्टएडमिशन गाइडUGC News
        nextArticle