रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लीलागर नदी पुल के पास तेज रफ्तार रेत से भरे हाईवा वाहन ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
तेज रफ्तार हाईवा बना मौत का कारण
जानकारी के अनुसार, रेत से भरा हाईवा पामगढ़ से बिलासपुर की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार युवक बिलासपुर से पामगढ़ की ओर जा रहा था। आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों की भीड़, पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने हाईवा वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
