web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बस्तर (जगदलपुर)

        इंद्रावती नदी में युवक ने लगाई छलांग, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 28, 2025, 3:59 PM
        इंद्रावती नदी में युवक ने लगाई छलांग, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        भानपुरी निवासी युवक नदी में कूदा, जवानों ने सुरक्षित निकाला बाहर – बलौदाबाजार में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

        जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के इंद्रावती नदी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और SDRF को दी।

        सूचना पर SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवान लाइफ जैकेट और रस्सी के सहारे नदी में उतरे और कुछ देर की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि वह भानपुरी का रहने वाला है।

        बलौदाबाजार में महिला की आत्महत्या

        वहीं दूसरी घटना बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र के ग्राम दत्तरेंगी से सामने आई, जहां 32 वर्षीय महिला अंजनी यादव पत्नी नरेंद्र यादव ने अज्ञात जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली।

        जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर के सदस्य खेत में थे और महिला अपने बेटे के साथ घर पर थी। दोपहर करीब 3:30 बजे जब परिजन लौटे तो महिला बेसुध पड़ी मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

        सूत्रों के अनुसार, मृतका अपने पति की दूसरी पत्नी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला फिलहाल जांच में है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle