गृह विभाग का फैसला: आईजी रैंक से रिटायर्ड दो IPS अफसरों को संविदा नियुक्ति, बने OSD

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। आईजी रैंक से सेवानिवृत दो आईपीएस अधिकारियों को संविदा नियुक्ति दी गई है। दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD – Officer on Special Duty) बनाया गया है।
जिन अधिकारियों को संविदा नियुक्ति मिली है, उनके नाम बीएस ध्रुव और एससी द्विवेदी हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उनकी पदस्थापना कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 1 वर्ष तक या आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगी।
संविदा अवधि के दौरान सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी। माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक अनुभव का लाभ उठाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
