भारतीय शिक्षा बोर्ड ने जारी की समय-सारिणी

भारतीय शिक्षा बोर्ड (केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी घोषित कर दी है।
रायपुर (CGVARTA)। भारतीय शिक्षा बोर्ड (केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी घोषित कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, ऑल इंडिया सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (कक्षा 10वीं) का आयोजन 8 मार्च 2027 से प्रारंभ होकर 20 मार्च 2027 तक किया जाएगा। वहीं, ऑल इंडिया सीनियर स्कूल परीक्षा (कक्षा 12वीं) 8 मार्च 2027 से शुरू होकर 30 मार्च 2027 तक आयोजित होगी।
बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं एवं 12वीं दोनों में संस्कृत अनिवार्य विषय के रूप में शामिल है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में भारतीय शिक्षा बोर्ड से 3 हाईस्कूल, 3 हायर सेकेंडरी स्कूल तथा 10 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय संबद्ध हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार भारतीय शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
परीक्षा की व्यवस्था के तहत बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना होगा और वे अपने संबद्ध विद्यालयों में ही परीक्षा दे सकेंगे।

CGVARTA
cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ
