web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        गरियाबंद में जंगली हाथी का आतंक: हमले से ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में फैली दहशत

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 12, 2025, 12:06 PM
        गरियाबंद में जंगली हाथी का आतंक: हमले से ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में फैली दहशत
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        गरियाबंद। जिले के मैनपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। यह घटना क्षेत्र में भारी दहशत का कारण बन गई है।

        जानकारी के अनुसार, एक बीमार जंगली हाथी, जिसके मुंह में छाला है, पिछले कुछ दिनों से लगातार गरियाबंद-मैनपुर-देवभोग नेशनल हाईवे 130 सी के आसपास घूम रहा है। बताया जा रहा है कि यह हाथी काफी आक्रामक हो चुका है और आसपास के गांवों में तबाही मचा रहा है।

         ग्रामीण की मौत से मचा हड़कंप

        शनिवार रात को हाथी के हमले से कोदोमाली-तौरेगा निवासी जंगल सिंह पिता पंचम (उम्र 45 वर्ष, जाति कमार) की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

         वन विभाग की टीम मौके पर रवाना

        घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
        इस घटना की पुष्टि तौरंगा वन परिक्षेत्र अधिकारी कोरचे ने की है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल के समीप न जाएं और समूह में रहें।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावCongress vs BJP budgetगाजियाबादआत्महत्याCRPFSSP BilaspurIndustrial Area AccidentCG Crime News
        nextArticle