web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        सोशल मीडिया पर दोस्ती बनी महंगी, महिला वनकर्मी से 6 लाख ठग ले उड़े विदेशी फ्रॉड

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 15, 2025, 6:50 PM
        सोशल मीडिया पर दोस्ती बनी महंगी, महिला वनकर्मी से 6 लाख ठग ले उड़े विदेशी फ्रॉड
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        विदेशी दोस्त ने महंगे गिफ्ट का लालच देकर महिला वनकर्मी से ठगे 6 लाख रुपये

        सीतापुर। सोशल मीडिया पर विदेशी दोस्त बनाना एक महिला वनकर्मी को भारी पड़ गया। महिला ने फेसबुक पर बने विदेशी दोस्त से चैटिंग शुरू की थी, लेकिन दोस्त बने शख्स ने गिफ्ट भेजने का झांसा देकर महिला से लाखों रुपए ठग लिए। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

        प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग सीतापुर में पदस्थ ग्राम सोनतराई की महिला वनकर्मी की फेसबुक पर विलियम डेविड नामक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत व्हाट्सएप पर भी होने लगी। इसी दौरान विदेशी युवक ने उसे फॉरेन करेंसी, ज्वेलरी और अन्य महंगे गिफ्ट की तस्वीरें भेजीं और कहा कि ये सब गिफ्ट में भेजे जा रहे हैं।

        मुंबई एयरपोर्ट कर्मचारी बन ठग ने वसूले लाखों रुपये

        कुछ समय बाद महिला वनकर्मी को एक महिला का फोन आया जिसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट की कर्मचारी बताया। उसने कहा कि तुर्की से विलियम डेविड ने उसके नाम 50 हजार डॉलर भेजे हैं, जिन्हें भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट करने और इनकम टैक्स के लिए शुल्क जमा करना होगा। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी गई।

        डरी हुई महिला ने दो किस्तों में कुल 6 लाख 13 हजार रुपये जमा कर दिए। लेकिन भुगतान के बाद न कोई गिफ्ट मिला और न ही सोशल मीडिया पर कोई संपर्क हुआ। तभी महिला को समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है।

        धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज, जांच जारी

        पीड़िता ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रघुनाथ भगत ने बताया कि महिला वनकर्मी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

        जागरूकता के बावजूद लोग हो रहे ठगी का शिकार

        पुलिस और शासन द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद लोग सोशल मीडिया के झांसे में आ रहे हैं। ठग नए-नए प्रलोभन देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह के अनजान लिंक या कॉल पर भरोसा न करें।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle