गांव में सनसनी: काम के बहाने बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को खेत में बुलाकर बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सोनाबेड़ा निवासी 26 वर्षीय देवनाथ नेताम ने दिसंबर 2024 में नाबालिग को काम का बहाना बनाकर खेत के पास बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने कई बार नाबालिग को हवस का शिकार बनाया।
2 अक्टूबर 2025 को पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता आठ माह की गर्भवती है। इसके बाद सच्चाई उजागर हुई। पीड़िता ने परिजनों और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
परिजनों की शिकायत पर फरसगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सोनाबेड़ा प्लाटपारा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल और एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी को 2 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
