web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        दुर्ग में नगर निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवाओं को रौंदा, दो की मौत, एक महिला गंभीर

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 16, 2025, 12:42 PM
        दुर्ग में नगर निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवाओं को रौंदा, दो की मौत, एक महिला गंभीर
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा — देर रात पटेल चौक के पास निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार युवाओं को कुचल दिया, दो की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक।

        दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा पटेल चौक, कलेक्ट्रेट के सामने हुआ, जो सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

        मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग नगर निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवाओं को रौंद दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 25 वर्षीय सलमा और खिल्श्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कुंद्रा पारा स्थित अटल आवास के निवासी थे। वहीं, उनकी सहेली कुमोदनी गोड़ गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रक चालक को गिरफ्तार किया और वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।


         मिनी-ट्रक से भी हुआ हादसा रायपुर में

        कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में भी इसी तरह का भयावह हादसा हुआ था। देर रात तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर सड़क किनारे खड़े मिनी-ट्रक से जा टकराई, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए।

        मृतक की पहचान महेश यादव (निवासी कटोरा तालाब) के रूप में हुई है। वहीं, यश शर्मा और रूपेश साहू का इलाज मेकहारा अस्पताल में चल रहा है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        2026 बंगाल विधानसभा चुनावस्थानीय चुनावSocial Media Impactछत्तीसगढ़ सरकारSocial Eventसंवैधानिक मामलाSupreme Court News
        nextArticle