दुर्ग में लेबर कांट्रेक्टर की पीट-पीटकर हत्या: लड़की से विवाद के बाद भीड़ ने उतई बस स्टैंड पर छोड़ा शव

बिहार के गया निवासी राहुल कुमार रजक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, पुलिस ने 6-7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
By - Thaneshwar Sahu
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है।
यहां उतई थाना क्षेत्र में एक लेबर कांट्रेक्टर की कुछ लोगों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान राहुल कुमार रजक (निवासी – गया, बिहार) के रूप में की गई है। वह उतई क्षेत्र में मजदूरों का कांट्रेक्टर था और लंबे समय से यहां काम कर रहा था।
लड़की से विवाद के बाद बढ़ा झगड़ा
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात राहुल का एक लड़की के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद इलाके के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
बताया जाता है कि गुस्साई भीड़ ने राहुल की लात-घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई की।
जब वह बेहोश हो गया, तो आरोपियों ने उसे उतई बस स्टैंड के पास फेंक दिया और फरार हो गए।
सुबह राहगीरों ने जब युवक को देखा, तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस, 6-7 संदिग्ध हिरासत में
उतई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जांच में पता चला कि राहुल की मौत रात में हुई मारपीट के कारण हुई थी।
पुलिस ने गुरुवार रात 6-7 लोगों को हिरासत में लिया है।
सभी से पूछताछ जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
उतई थाना प्रभारी का कहना है:
“हत्या में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।”
हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की से विवाद के चलते मामला बढ़ा और मारपीट तक पहुंच गया।
हालांकि, हत्या की असली वजह का खुलासा पूछताछ के बाद ही होगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
