दुर्ग में नाबालिग से छेड़छाड़ और जबरन देहव्यापार, दो महिलाओं गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने दो महिलाओं को किया न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता जिला अनुपपुर, मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह नवरात्रि में मैंहर घुमने जाने के नाम पर घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर प्रीति नाम की महिला से जान-पहचान हुई। आरोपी महिला ने पीड़िता को काम दिलाने के झांसे में दुर्ग बुलाकर जबर्दस्ती देहव्यापार में धकेल दिया।
अपराध की गंभीरता
आरोपी महिला पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो खींचकर लोगों को भेजती थी और पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर लोगों से अवैध संबंध स्थापित करने के लिए मजबूर करती थी। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी लगातार दबाव डालती थी।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता ने खुद को बंद कमरे से छुड़ाकर थाना मोहन नगर पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पीड़िता की निशानदेही पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
-
प्रीति बेसरा, उम्र 22 वर्ष, निवासी दल्लीराजहरा, वर्तमान निवासी उरला, थाना मोहन नगर
-
सीमा सोनी, उम्र 47 वर्ष, निवासी उरला, थाना मोहन नगर

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
