web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        भिलाई में सनसनी: नाले से बोरे में मिली अज्ञात महिला की लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Dec 13, 2025, 1:33 PM
        भिलाई में सनसनी: नाले से बोरे में मिली अज्ञात महिला की लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
        Share :

        चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास सड़क किनारे मिला शव; फोरेंसिक टीम मौके पर, महिला की उम्र 30–35 वर्ष अनुमानित।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        By- Thaneshwar sahu
        भिलाई।
        इस्पात नगरी भिलाई में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास नाले में पड़े एक बोरे से बदबू आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। बोरा खोलकर देखने पर भीतर से एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

        यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

         शव 3–4 दिन पुराना, हत्या की आशंका

        भिलाई नगर एसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 30–35 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को हत्या की आशंका है। मृतका को मारकर बोरे में डालकर नाले में फेंका गया होगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

         वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर

        घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई-दुर्ग सुखनंदन राठौर, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव, क्राइम प्रभारी प्रमोद रुसिया सहित फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

         फोरेंसिक जांच जारी

        शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम नाले, बोरे और आसपास के क्षेत्र से सबूत जुटा रही है ताकि मौत का कारण, हत्या की संभावित जगह, आरोपी की पहचान स्पष्ट की जा सके। पुलिस जल्द ही महिला की पहचान जारी करने के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        National NewsDiplomacyदुर्ग न्यूजDurg Newsशेफाली वर्माWomen CricketDC vs RCBRCBWPL FinalUPSC
        nextArticle