web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        दुर्ग में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या: तीन संदिग्ध हिरासत में, एक नाबालिग भी शामिल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 12, 2025, 11:08 AM
        दुर्ग में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या: तीन संदिग्ध हिरासत में, एक नाबालिग भी शामिल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। मोहलाई रोड पंचशील नगर स्थित एक खाली प्लॉट में एक अज्ञात युवक का पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

         मृतक की हुई पहचान

        पुलिस ने शव की पहचान शिवपारा निवासी अनिल यादव के रूप में की है। मौके से बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी भी बरामद की गई है, जिससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है।

         तीन संदिग्ध हिरासत में

        पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी से पूछताछ की जा रही है।

         नशे के दौरान विवाद की आशंका

        प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशा करने के दौरान आपसी विवाद के चलते यह हत्या की वारदात हुई हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या के पूरे राज से पर्दा उठने की संभावना है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        मौसम समाचारबीजेपी2026 बंगाल विधानसभा चुनावस्थानीय चुनावएविएशन न्यूजरेलवे परियोजनाSocial EventTrain Cancelled
        nextArticle