तेज रफ्तार ट्रक ने ली महिला की जान: शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, मुआवजे की उठी मांग

दुर्ग। जिले के चंदखुरी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला स्थानीय राइस मिल में काम करती थी और कचरा फेंकने के लिए मिल से बाहर निकली थी, तभी धान से भरे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन
घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने महिला का शव सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
पुलिस बल की तैनाती
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने और जाम हटाने के लिए बातचीत शुरू की है।
ग्रामीणों की मुआवजा और सुरक्षा की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि राइस मिल के आसपास सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मृतक महिला के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और स्थायी मुआवजा दिया जाए, साथ ही इलाके में सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाए।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
