डेढ़ साल पुराने गनियारी हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने किया दो गिरफ्तार, एक फरार

दुर्ग। जिले के ग्राम गनियारी में करीब डेढ़ साल पहले हुई दादी-पोती की दोहरी हत्या का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है।
-
घटना 6-7 मार्च 2024 की रात की है, जब वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती को उनके घर में धारदार और भोथरे हथियारों से मारा गया।
-
पुलिस ने मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद और उसके साथी पंकज निषाद को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।
मामले की जांच और खुलासे
-
पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वाड और विशेष जांच दल की मदद से 62 संदिग्धों से पूछताछ की।
-
अहमदाबाद और रायपुर में ब्रेनमैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट भी किए गए।
-
जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी चुमेन्द्र के नाबालिग मृतका से अवैध संबंध थे।
-
नाबालिग की सगाई होने के बाद उसने धमकी दी कि वह यह बात सबको बताएगी। डर के चलते चुमेन्द्र ने अपने साथी पंकज और एक अन्य के साथ हत्या की साजिश रची।
वारदात का तरीका
-
घटना की रात चुमेन्द्र ने नाबालिग को झूठ बोलकर बाहर बुलाया और टंगीया से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
-
शोर मचाने पर उसने दादी को भी चाकू मारकर मार डाला।
-
पुलिस ने चुमेन्द्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, पंकज से मोबाइल और स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया।
इस खुलासे के साथ डेढ़ साल पुराने गनियारी हत्याकांड का रहस्य सुलझ गया और पुलिस की जांच में अब भी तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
