web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        पूजा से पैसे 100 गुना बढ़ाने का झांसा: दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के ठग गिरोह को पकड़ा, महिला समेत 3 गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 3, 2025, 3:56 PM
        पूजा से पैसे 100 गुना बढ़ाने का झांसा: दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के ठग गिरोह को पकड़ा, महिला समेत 3 गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        दुर्ग में ठगों का एक ऐसा गैंग पकड़ा गया जो पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को करोड़पति बनाने का सपना दिखाता था। महिला मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

        दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भोले-भाले लोगों को “पूजा कर पैसा कई गुना बढ़ाने” का झांसा देकर लाखों रुपए ठगता था।
        पुलगांव थाना पुलिस ने गिरोह की महिला सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹1 लाख नकद, 7 मोबाइल फोन और एक सफेद अर्टिगा कार जब्त की है।


        कैसे हुआ खुलासा

        1 नवंबर 2025 को दुर्ग निवासी रामकुमार जायसवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक महिला और उसके साथियों ने पूजा के नाम पर उससे ₹1 लाख की ठगी की है।
        रामकुमार पेशे से ड्राइवर है और आर्थिक तंगी के चलते पैसे की जरूरत में था। इसी दौरान उसके परिचित राजू ने बताया कि महाराष्ट्र के कुछ लोग “पूजा के जरिए पैसा 100 गुना बढ़ा देते हैं।”

        राजू ने उसे छोटू नामक व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया, जिसने रामकुमार को महाराष्ट्र की महिला मंदा पासवान से संपर्क करने की सलाह दी। महिला ने उसे विश्वास दिलाया कि वे “पूजा करके 11 लाख को 11 करोड़” बना सकती हैं।


        इस तरह फंसा पीड़ित

        1 नवंबर की शाम मंदा पासवान एक सफेद अर्टिगा कार से दुर्ग बस स्टैंड पहुंची। उसके साथ दो पुरुष थे। रामकुमार ने अपने मालिक से ₹1 लाख लेकर पूजा के सामान की व्यवस्था की और ट्रेनिंग सेंटर में पूजा शुरू की।
        रात करीब 8 बजे महिला ने उससे कहा कि “सिंदूर की पांच डिब्बी” लेकर आओ। जैसे ही वह लौटा, महिला और उसके साथी कार समेत गायब हो चुके थे।


        पुलिस की कार्रवाई

        शिकायत मिलते ही थाना पुलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों की घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
        पुलिस ने उनके पास से ₹1 लाख नकद, सात मोबाइल फोन और एक अर्टिगा कार बरामद की।
        आरोपियों पर बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


        गिरफ्तार आरोपी

        मंदा पासवान उर्फ मंदा ठमके उर्फ मंदा वाघमारे (42 वर्ष) — निवासी यवतमाल, महाराष्ट्र
        अमरदीप प्रहलाद दामोदर (34 वर्ष) — निवासी श्रीराम कॉलोनी, चिखली, महाराष्ट्र
        संजय विलास जमुना (28 वर्ष) — निवासी मारेगांव, यवतमाल, महाराष्ट्र

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        बीजेपीReligious Newsरेलवे परियोजनाE20 PetrolFuel Policy India
        nextArticle