web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        भिलाई में महिला से छेड़छाड़ के बाद मारपीट: भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा भाग निकला

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 4, 2025, 3:59 PM
        भिलाई में महिला से छेड़छाड़ के बाद मारपीट: भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा भाग निकला
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        सेक्टर-9 की सड़कों पर रात में महिला के साथ हुई बदसलूकी — विरोध करने पर युवकों ने की मारपीट, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।
        By — Thaneshwar Sahu

        दुर्ग: भिलाई सेक्टर-9 में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक्टिवा से घर जा रही महिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट की।
        पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 नवंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

        पीड़िता के अनुसार, 2 नवंबर की रात लगभग 8:15 बजे वह भिलाई मेडिकल से दवाई लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान दो युवक स्लेंडर बाइक (CG 07 CL 4907) से उसका पीछा करने लगे।

        महिला ने खुद को बचाने के लिए एक गली में मुड़ने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने उसकी गाड़ी के सामने बाइक रोक ली और जबरदस्ती उसे अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की।

        जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज की, बाल खींचे, सिर और चेहरे पर मुक्के मारे, पेट में लात मार दी।


        एक आरोपी को भीड़ ने मौके पर पकड़ा

        महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा वहां से भाग गया।
        पकड़े गए युवक ने अपना नाम अनुराग कुम्हार (20 वर्ष) और फरार साथी का नाम चंद्रमणी तांडी (21 वर्ष) बताया।

        पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
        दोनों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।


        न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए आरोपी

        थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
        पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या दोनों आरोपी पहले भी किसी ऐसे अपराध में शामिल रहे हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Social EventHistory Updateगर्मी की शुरुआतWeather Forecast IndiaChhattisgarh Liquor ScamSoumya ChaurasiaED Investigationकोर्ट अपडेटApartment Fire
        nextArticle