धमतरी: जंगल में चल रहा था जुआ का अड्डा, रुद्री पुलिस की छापेमारी में 9 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रुद्री पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बेंदरा नवागांव के जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर उनके पास से ₹40,200 नगद, 8 मोबाइल फोन, ताश की पत्तियाँ और 4 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग ₹2.60 लाख बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
रुद्री थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बेंदरा नवागांव के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दो दिनों तक ड्रोन कैमरे से इलाके की रेकी की और सही समय पर छापेमारी कर सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
जंगल हाथी विचरण क्षेत्र में आता है, जिससे जुआरियों को लगा कि पुलिस वहां तक नहीं पहुंचेगी, लेकिन पुलिस ने योजना बनाकर कार्रवाई की।
👮♂️ गिरफ्तार जुआरियों के नाम
-
ऋषभ अजमानी (25 वर्ष), निवासी लालबगीचा, धमतरी
-
अनमोल उर्फ सौरभ ज्ञानचंदानी (25 वर्ष), इतवारी बाजार साई मंदिर के पास, धमतरी
-
राजीव मीनपाल (27 वर्ष), आमापारा गौराचौरा, धमतरी
-
संतोष सोरी (45 वर्ष), हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी श्यामतराई, धमतरी
-
संतोष निर्मलकर (30 वर्ष), बिलाई माता मंदिर के पास, धमतरी
-
मनोज साहू (32 वर्ष), सोरिद डीपोपारा, धमतरी
-
सावन उर्फ गुड्डू यादव (32 वर्ष), सोरिद नगर, धमतरी
-
हरिश पवार (19 वर्ष), मराठापारा, धमतरी
-
श्यामलाल ध्रुव (45 वर्ष), सोरम, थाना रूद्री
रुद्री थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

CGVARTA
cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ
