web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        धमतरी: जंगल में चल रहा था जुआ का अड्डा, रुद्री पुलिस की छापेमारी में 9 जुआरी गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 6, 2025, 4:20 PM
        धमतरी: जंगल में चल रहा था जुआ का अड्डा, रुद्री पुलिस की छापेमारी में 9 जुआरी गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रुद्री पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
        पुलिस ने बेंदरा नवागांव के जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर उनके पास से ₹40,200 नगद, 8 मोबाइल फोन, ताश की पत्तियाँ और 4 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग ₹2.60 लाख बताई जा रही है।

         मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

        रुद्री थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बेंदरा नवागांव के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।
        सूचना मिलते ही पुलिस ने दो दिनों तक ड्रोन कैमरे से इलाके की रेकी की और सही समय पर छापेमारी कर सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
        जंगल हाथी विचरण क्षेत्र में आता है, जिससे जुआरियों को लगा कि पुलिस वहां तक नहीं पहुंचेगी, लेकिन पुलिस ने योजना बनाकर कार्रवाई की।

        👮‍♂️ गिरफ्तार जुआरियों के नाम

        1. ऋषभ अजमानी (25 वर्ष), निवासी लालबगीचा, धमतरी

        2. अनमोल उर्फ सौरभ ज्ञानचंदानी (25 वर्ष), इतवारी बाजार साई मंदिर के पास, धमतरी

        3. राजीव मीनपाल (27 वर्ष), आमापारा गौराचौरा, धमतरी

        4. संतोष सोरी (45 वर्ष), हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी श्यामतराई, धमतरी

        5. संतोष निर्मलकर (30 वर्ष), बिलाई माता मंदिर के पास, धमतरी

        6. मनोज साहू (32 वर्ष), सोरिद डीपोपारा, धमतरी

        7. सावन उर्फ गुड्डू यादव (32 वर्ष), सोरिद नगर, धमतरी

        8. हरिश पवार (19 वर्ष), मराठापारा, धमतरी

        9. श्यामलाल ध्रुव (45 वर्ष), सोरम, थाना रूद्री

        रुद्री थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        बीजेपीUpdateReligious Newsखेल समाचारCricket Rulesनिजी स्कूलपरीक्षा विवाद
        nextArticle