web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        धीरेंद्र शास्त्री का धमतरी आगमन: माँ अंगारमोती के दरबार में लिया आशीर्वाद, किया हिंदू राष्ट्र पदयात्रा का ऐलान

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 9, 2025, 3:54 PM
        धीरेंद्र शास्त्री का धमतरी आगमन: माँ अंगारमोती के दरबार में लिया आशीर्वाद, किया हिंदू राष्ट्र पदयात्रा का ऐलान
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        धमतरी। बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार को छत्तीसगढ़ के धमतरी पहुंचे। यहां उन्होंने गंगरेल स्थित माँ अंगारमोती मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी ने उन्हें माँ की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

        पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंदिर में माता के चरणों में हिंदू राष्ट्र निर्माण का संकल्प समर्पित करते हुए कहा कि 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक हिंदू राष्ट्र पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने भक्तों से इस यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

        उन्होंने कहा कि यह यात्रा सामाजिक और धार्मिक जागरूकता का प्रतीक होगी और देशभर में एकता का संदेश देगी। शास्त्री ने आदिवासी समुदाय के पुजारियों को भी पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।


        भुवनेश्वरी मंदिर में भी किया दर्शन

        शास्त्री महाराज इससे पहले कांकेर के श्रीराम नगर स्थित भुवनेश्वरी मंदिर में दर्शन कर धमतरी पहुंचे थे।

        यहां उनके स्वागत के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण जय श्री राम और जय माँ अंगारमोती के जयघोष से गूंज उठा।

        इस अवसर पर समाजसेवी बसंत अग्रवाल, देशांत लोढ़ा, उमेश साहू, मोनिका देवांगन, ऋषभ देवांगन, सूरज शर्मा, सहित पुलिस और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावखेल समाचारबस्तरछत्तीसगढ़ पुलिसNaxalismSukmaBastarMaoist Surrender
        nextArticle