web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        नशे में धुत बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 14, 2025, 6:22 PM
        नशे में धुत बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनबिरी निवासी 68 वर्षीय लक्ष्मु सोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी मौत का कारण कोई बीमारी या हादसा नहीं, बल्कि उनके ही बेटे की बेरहमी बनी।

        पारिवारिक विवाद में पिता पर टूट पड़ा बेटा
        मिली जानकारी के अनुसार, देर रात घर में पारिवारिक विवाद हुआ जो इतना बढ़ा कि बेटा यशपाल सोरी, जो शराब के नशे में था, अपने पिता पर टूट पड़ा। उसने लात-घूंसों से इतनी बेरहमी से पिटाई की कि बुजुर्ग पिता अधमरा होकर बेहोश हो गए। गंभीर हालत में परिजनों ने लक्ष्मु सोरी को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कई घंटों तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।

        बताया जा रहा है कि आरोपी यशपाल का अपने पिता से पहले भी विवाद होता रहा था और कई बार मारपीट भी हो चुकी थी। लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि उसने लात-घूंसों से पिटाई कर पिता को अधमरा कर दिया।

        इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार
        धमतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किए, लेकिन बुजुर्ग की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, बालोद पुलिस ने आरोपी बेटे यशपाल सोरी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुरूर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

        यह वारदात इंसानियत और रिश्तों पर सवाल खड़े कर रही है, जहां एक कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता की जान ले ली।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle