web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        मुख्यमंत्री साय ने दी गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की हार्दिक बधाई

        CGVARTACGVARTA
        Nov 10, 2026, 12:43 PM
        मुख्यमंत्री साय ने दी गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की हार्दिक बधाई
        Share :

        मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर (CGVARTA)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की है।

        मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ सामूहिक सहयोग और एकजुटता का संदेश देती है।

        मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का लोकपर्व गौरा-गौरी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमारी माटी की परंपराओं, ग्रामीण जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

        मुख्यमंत्री साय ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से भरे रहें, अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि आए और प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे।

        CGVARTA
        author

        CGVARTA

        cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ

        nextArticle
        style  feature sponsored ads news image