छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट हादसा: 12 मजदूरों की मौत, 30-40 झुलसे

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से 12 मजदूरों की मौत हो गई। 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट होने से 12 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा डभरा थाना क्षेत्र के वेदांता पावर प्लांट में हुआ। ASP पंकज पटेल ने इसकी पुष्टि की है।
हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें से 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां 8 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। बाकी 10 घायलों की हालत गंभीर है। मजदूर 80% झुलस गए हैं।
घटना के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने हंगामा किया। वे प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। कुछ मजदूर लापता हैं। परिजनों का कहना है कि प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा है।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। PMO ने मुआवजे की घोषणा की है। PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया।
यह घटना छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत के लिए एक बड़ा झटका है। यह घटना सुरक्षा की कमी और प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाती है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत करना होगा और प्रबंधन को जिम्मेदारी से काम करना होगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
