भारत ने जीता टी-20 वर्ल्ड कप: छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है, छत्तीसगढ़ में फैंस ने जश्न मनाया। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और अन्य शहरों में लोगों ने खुशी मनाई।
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है, यह जीत देश के लिए एक गर्व का पल है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है।
छत्तीसगढ़ में भी लोगों ने जश्न मनाया। रायपुर के जय स्तंभ चौक पर तिरंगा लेकर फैंस सड़क पर निकल पड़े। जमकर आतिशबाजी की गई। ढोल-नगाड़ों की थाप और देशभक्ति गीतों पर थिरकते रहे। बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा से भी क्रिकेट फैंस की ऐसी तस्वीरें सामने आईं।
फैंस ने बड़े स्क्रीन पर मैच एंजॉय किया। जीत की खुशी में लोग रंग-गुलाल उड़ाए। धमतरी में महापौर रामू रोहरा भी लोगों के साथ थिरकते नजर आए। अंबिकापुर, बस्तर में भी जमकर आतिशबाजी हुई। कोरबा में महिलाएं देशभक्ति गीतों पर थिरकती नजर आईं।
टीम इंडिया की जीत के बाद रायपुर के जयस्तंभ चौक में बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस जुट गए थे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित तरीके से घर भेजने की व्यवस्था की। जश्न के दौरान जयस्तंभ से शारदा चौक तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी।
भिलाई के सिविक सेंटर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नजर आए। लोरमी के मुंगेली चौक में क्रिकेट फैंस ने आतिशबाजी कर और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया।
धमतरी में महापौर रामू रोहरा भी लोगों के साथ थिरकते नजर आए। लोगों ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए और टीम इंडिया को बधाई दी। अंबिकापुर के महामाया चौक में लोगों ने रंग उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान मौजूद एक सेना के जवान ने कहा, भारत की जीत हमारी जीत है, हिंदुस्तान हमारे दिल में है।
बिलासपुर के तिलक नगर हनुमान मंदिर के पास युवाओं ने एलईडी स्क्रीन लगाकर मैच देखा और जीत के बाद जमकर जश्न मनाया। रायगढ़ में बीजेपी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। बस्तर के गीदम इलाके में भी लोग सड़कों पर निकलकर खुशी मनाते दिखे।
नेताओं ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर जीत का जश्न मनाया।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
