web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        CG Breaking: अब सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुँचाने पर मिलेगा ₹25,000 इनाम – जानिए ‘राहवीर योजना’ की पूरी डिटेल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 10, 2025, 6:39 PM
        CG Breaking: अब सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुँचाने पर मिलेगा ₹25,000 इनाम – जानिए ‘राहवीर योजना’ की पूरी डिटेल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों के पीड़ितों की मदद करने वाले अब राहवीर कहलाएंगे और उन्हें मिलेगा ₹25,000 तक का इनाम। भारत सरकार की इस विशेष राहवीर योजना के अंतर्गत किसी भी घायल को अस्पताल तक पहुँचाने वाले व्यक्ति को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। एक राहवीर को यह सम्मान अधिकतम पाँच बार मिल सकेगा।

        मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि राहवीरों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे मौकों पर सम्मानित किया जाएगा।

        उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने अधिकारियों को इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके प्रचार-प्रसार में स्वयंसेवी संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों की मदद ली जाए।

        बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए—

        • मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने पर सख्त कार्रवाई

        • दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य

        • चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का सख्ती से पालन

        • ब्लैक स्पॉट्स पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के उपाय

        • आवारा पशुओं को हटाने और 113 काउ कैचर टीम की तैनाती

        • टोल नाकों के पास अनियंत्रित गति पर नजर रखने 22 पेट्रोलिंग टीम सक्रिय

        परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। ये समितियाँ पुलिस, अस्पताल और परिवहन विभाग से रिपोर्ट लेकर राहवीरों का चयन करेंगी और डीबीटी के जरिए सीधा इनाम उनके खाते में भेजा जाएगा।

        बैठक में विधायक अनुज शर्मा, आईजी अरुण देव गौतम, पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने सुझाव साझा किए।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle