web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        छत्तीसगढ़ में अनोखी प्रेम कहानी: जिस लड़के पर रेप केस किया, उसी से शादी की

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Jul 24, 2026, 9:19 PM
        छत्तीसगढ़ में अनोखी प्रेम कहानी: जिस लड़के पर रेप केस किया, उसी से शादी की
        Share :

        छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवती ने जिस युवक के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया था, बाद में उसी से शादी कर ली। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों ने जगदलपुर सेंट्रल जेल में सात फेरे लिए। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवती ने जिस युवक के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया था, बाद में उसी से शादी कर ली। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों ने जगदलपुर सेंट्रल जेल में सात फेरे लिए। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था।

        यह मामला परपा थाना क्षेत्र के राजूर गांव का है। युवती ने वकील की मदद से पूरे मामले को सुलझाया। कोर्ट के आदेश के बाद जेल प्रशासन ने जेल परिसर में मंडप बनवाया। वकील, पुलिस और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई।

        युवती मनमती कश्यप ने कहा कि पहले सुरेश मेरे पीछे पड़ गए थे कि वह मुझसे प्यार करते हैं, लेकिन घरवालों के कारण शादी से मना कर दिया। इससे समाज में मेरी इज्जत डाउन हो गई। मैं घर से निकलने लायक नहीं थी। इसलिए मैंने थाने में FIR दर्ज कराई।

        सुरेश सेठिया ने कहा, परिवार वाले नहीं माने तो मनमती ने FIR करा दी। 7 महीने जेल में था, तो वह मिलने भी आती थी। ST/SC एक्ट लग गया था। केस नहीं सुलझता तो 20 साल की सजा हो जाती। मनमती ने ही वकील किया और पूरे मामले को सुलझाया। मैंने भी समझौता कर लिया।

        वकील अवधेश झा ने कहा कि न्यायालय के समक्ष पीड़िता और अभियुक्त दोनों ने संयुक्त रूप से विवाह के लिए आवेदन दिया था, जिसमें विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) ने आदेश दिया था कि जेल नियमावली के तहत इनका विवाह करवाया जाए। दोनों बालिग हैं। युवक पर विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था। इस आरोप के तहत युवक पिछले 7 महीने से जगदलपुर केंद्रीय जेल में बंद था।

        जेल अधीक्षक एस.एल. नायर ने कहा कि जगदलपुर केंद्रीय जेल में शादी का यह पहला मामला है। युवक ने भी शादी की इच्छा जताई थी, जिसके बाद कोर्ट में आवेदन दिया गया था। आज दोनों परिणय सूत्र में बंध गए हैं।

        यह मामला पूरे बस्तर संभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। पेट्रोल पंप पर साथ काम करने के दौरान शुरू हुई प्रेम कहानी पहले कानूनी विवाद तक पहुंची, लेकिन बाद में दोनों की सहमति और अदालत की अनुमति से विवाह में बदल गई। जेल परिसर में संपन्न हुआ यह विवाह प्रेम, कानून और न्यायिक प्रक्रिया के एक अनोखे संगम के रूप में देखा जा रहा है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle