छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: एक दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हनों से रचाई शादी

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने दो लड़कियों से शादी की है। यह शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दूल्हा ने बताया कि उसका दोनों लड़कियों से प्रेम संबंध था और दोनों ने ही शादी के लिए हां कह दी।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने दो लड़कियों से शादी की है। यह शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दूल्हा ने बताया कि उसका दोनों लड़कियों से प्रेम संबंध था और दोनों ने ही शादी के लिए हां कह दी।
दूल्हे का नाम हितेश यादव है, जो कि खेती किसानी करता है। हितेश की पहली पत्नी शंकरपुर की रहने वाली फुलबती और दूसरी पत्नी बनियागांव गांव की रहने वाली यामिनी है।
दूल्हे के मुताबिक, पहली लड़की ने मेरा प्रपोजल ठुकरा दिया था, जबकि दूसरी ने तुरंत हां कह दी। बाद में हालात ऐसे बने कि दोनों ही शादी के लिए राजी हो गईं।
आदिवासी समाज में परंपरा अलग है। अधिवक्ता निपेंद्र मिश्रा ने बताया कि हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत कोई व्यक्ति दो विवाह नहीं कर सकता। दूसरा विवाह तभी संभव है, जब पहली पत्नी से विधिवत तलाक लिया गया हो। हालांकि, आदिवासी समाज में अक्सर एक से अधिक विवाह की परंपरा देखी जाती है।
यह शादी पूरे विधि-विधान से संपन्न हुई। 23 मार्च 2026 को मंडपाच्छादन और हरिद्रालेपन (हल्दी) की रस्में हुईं, जबकि 24 मार्च 2026 को पाणिग्रहण, लग्न और आशीर्वाद समारोह आयोजित किए गए। सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं।
ग्रामीणों के अनुसार तीनों परिवारों की रजामंदी, समाज के बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ यह विवाह हुआ ताकि भविष्य में विवाद न हो। दूल्हा बोला- दोनों से प्रेम प्रसंग था दूल्हा हितेश यादव ने बताया कि उनका फूलबती नाग और यामिनी देहारी से प्रेम संबंध था दोनों आदिवासी हैं।
यह शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में दूल्हा दोनों दुल्हन का हाथ थामकर अग्नि के फेरे लेते नजर आ रहा है। जश्न के दौरान दोस्तों और ग्रामीणों ने जमकर डांस करते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद इस शादी की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है।
इस शादी के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि यह शादी आदिवासी समाज की परंपरा के अनुसार हुई है। आदिवासी समाज में अक्सर एक से अधिक विवाह की परंपरा देखी जाती है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
