web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        छत्तीसगढ़ सरकार देगी छात्राओं को कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल ₹30 हजार, डिप्टी सीएम अरुण साव का ऐलान

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 30, 2025, 2:29 PM
        छत्तीसगढ़ सरकार देगी छात्राओं को कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल ₹30 हजार, डिप्टी सीएम अरुण साव का ऐलान
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        10वीं-12वीं सरकारी स्कूल से पास होने वाली छात्राओं को ही मिलेगा लाभ, पंजीयन प्रक्रिया शुरू

        रायपुर। छत्तीसगढ़ की छात्राओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। अब सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लेने वाली छात्राओं को हर साल ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

        डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि यह योजना इसी साल से लागू हो गई है और इसका पंजीयन भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त करें और किसी आर्थिक बाधा के कारण पढ़ाई न छोड़ें।

        जल्द खत्म होगा नक्सलवाद – अरुण साव

        डिप्टी सीएम ने नक्सलवाद पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। सुरक्षाबल दुर्गम इलाकों में लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं।

        पहले से चल रही है साइकिल योजना

        गौरतलब है कि छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन पहले से सरस्वती साइकिल योजना चला रहा है। इसके तहत 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और बीपीएल परिवार की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल दी जाती है।
        इससे बेटियों के लिए स्कूल आना-जाना आसान हुआ है और पढ़ाई को लेकर उनकी राह सुगम बनी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle