दिल्ली में छत्तीसगढ़ का जलवा: GeM पोर्टल से खरीद में नंबर-1, 87,873 करोड़ के ऑर्डर जारी

रायपुर/दिल्ली। देशभर में सरकारी व सार्वजनिक खरीदी के लिए बनाए गए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ ने अब तक ₹87,873 करोड़ के ऑर्डर जारी किए हैं। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSES) का योगदान ₹48,575 करोड़ और महिला उद्यमियों का ₹1,242 करोड़ है।
गुरुवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में GeM के सीईओ मिहिर कुमार ने छत्तीसगढ़ की उपलब्धि की सराहना की और इसे पारदर्शी व निष्पक्ष सार्वजनिक खरीद व्यवस्था की मिसाल बताया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत
GeM ने "जेम की सुनें, सतर्क रहें, ज़िम्मेदार बनें" नामक एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और नैतिक आचरण को बढ़ावा देना है।
अभियान के तहत खरीदारों और विक्रेताओं को जागरूक करने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से की गई है।
GeM क्यों खास है?
सुरक्षा उपाय : रेड-फ्लैग अलर्ट्स, संरचित बोली शर्तें और पारदर्शी ऑडिट ट्रेल
समावेशी विकास : स्टार्टअप्स, SHGs, बुनकरों और छोटे उद्यमियों को अवसर
राजस्व नीति : 97% ऑर्डर पर ट्रांजैक्शन शुल्क समाप्त, नए विक्रेताओं से सावधि धनराशि नहीं
मिहिर कुमार ने क्या कहा?
GeM के सीईओ मिहिर कुमार ने कहा –
"GeM सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि निष्पक्षता, समावेशन और विश्वास का राष्ट्रीय संकल्प है। छोटे विक्रेताओं और अंतिम पायदान के उद्यमियों को खरीदारों से जोड़कर हम समावेशी विकास को गति दे रहे हैं।"
छत्तीसगढ़ बनाम मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़ : ₹87,873 करोड़ के ऑर्डर (MSES ₹48,575 करोड़, महिला उद्यमी ₹1,242 करोड़)
मध्यप्रदेश : ₹38,027 करोड़ के ऑर्डर (MSES ₹26,937 करोड़, महिला उद्यमी ₹3,197 करोड़)

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
