web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर संकट: भूपेश बघेल और बीजेपी में सोशल मीडिया वार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Mar 28, 2026, 5:43 PM
        छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर संकट: भूपेश बघेल और बीजेपी में सोशल मीडिया वार
        Share :

        छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी व्यक्त कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजेपी के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ रही है। रायपुर, भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों से लगातार वीडियो, फोटो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। जिनमें गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन, खाली सिलेंडर और इंतजार करते लोग दिखाई दे रहे हैं।

        फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप और सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर लोग अपनी परेशानी के साथ-साथ मीम शेयर कर रहे हैं। अब गैस सिलेंडर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजेपी की ओर से भी सोशल मीडिया वार चल रहा है।

        दरअसल, कुछ दिन पहले ही भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि सिलेंडर मिल रहा है न? इस पोस्ट के नीचे कई लोगों के कमेंट आए थे कि उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल रहा है। इसके बाद बीजेपी छत्तीसगढ़ ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि, भ्रम फैलाने निकले थे, जनता से सच बता दिया।

        इसके जवाब में भूपेश बघेल ने फिर अपने पोस्ट का वीडियो शेयर कर लोगों के कमेंट दिखाए कि, उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। भूपेश बघेल के पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन… गैस किल्लत पर वायरल मीम्स: वीडियो बनाकर जाहिर कर रहे आक्रोश

        भिलाई और दुर्ग में भी गैस सिलेंडर की देरी को लेकर कई पोस्ट सामने आए हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि कुछ लोगों ने गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार की तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि, गैस बुकिंग किए 10 दिन हो गए, अभी तक डिलीवरी नहीं हुई, एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे कई पोस्ट लोगों की नाराजगी को दिखा रहे हैं।

        एआई वीडियो का कर रहे इस्तेमाल सोशल मीडिया पर एआई वीडियो का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जा रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में एआई से गैस सिलेंडर क्राइसेस को लेकर वीडियो बनाए जा रहे हैं। वहीं, बिलासपुर से वायरल हो रही रील्स और मीम्स में गैस सिलेंडर को लेकर मजाकिया अंदाज भी देखने को मिल रहा है। कुछ मीम्स में सिलेंडर को सोने जैसा कीमती बताया जा रहा है, तो कुछ में इंडक्शन चूल्हा और लकड़ी के चूल्हे को विकल्प के रूप में दिखाया गया है। एक वायरल मीम में लिखा है कि, घर में गैस सिलेंडर आ जाए तो आज कल त्योहार जैसा माहौल हो जाता है।

        गैस एजेंसियों की भीड़ को दिखा रहे सोशल मीडिया हैंडलर्स दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायपुर के कुछ स्थानीय सोशल मीडिया पेज और न्यूज हैंडल भी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। कई पेजों पर गैस एजेंसियों के बाहर की भीड़, लोगों के बयान और इंतजार की तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी दावा किया है कि, सप्लाई कम होने की वजह से डिलीवरी में देरी हो रही है। हालांकि अधिकारियों की तरफ से कई बार कहा गया है कि सप्लाई सामान्य है और जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

        इधर प्रशासन बता रहा स्थिति सामान्य सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। कुछ लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे अफवाह बताकर सामान्य स्थिति की बात कर रहे हैं। एक्स और फेसबुक पर कई पोस्ट में लिखा जा रहा है कि गैस की कमी की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है और एजेंसियों में भीड़ बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार और जिला प्रशासन की ओर से लगातार यह बातें की जा रही है कि, किसी भी तरह की समस्या नहीं है। सभी को आसानी से गैस सिलेंडर मिल रहा है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle