web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग की जन-सुनवाई 17–18 फरवरी को, बिजली कंपनियों की याचिकाओं पर होगी चर्चा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Feb 13, 2026, 6:26 PM
        छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग की जन-सुनवाई 17–18 फरवरी को, बिजली कंपनियों की याचिकाओं पर होगी चर्चा
        Share :

        छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग 17 और 18 फरवरी को जन-सुनवाई करेगा। इस दौरान आयोग बिजली कंपनियों द्वारा दायर विभिन्न याचिकाओं पर चर्चा करेगा और जनता की राय भी सुनेगा।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर (CGVARTA)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर विभिन्न याचिकाओं पर जन-सुनवाई का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार यह सुनवाई क्षेत्रीय स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, ताकि उपभोक्ता और अन्य हितधारक सीधे अपनी बात रख सकें।

        आयोग को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ राज्य भार पोषण केंद्र की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के ट्रू-अप, वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR), टैरिफ निर्धारण तथा पूंजीगत निवेश योजना के अनुमोदन संबंधी याचिकाएं प्राप्त हुई हैं।

        आयोग ने बताया कि इन याचिकाओं का सारांश पूर्व में समाचार पत्रों और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जा चुका है। इच्छुक उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जन-सुनवाई में भाग ले सकते हैं।

        जन-सुनवाई का कार्यक्रम

        17 फरवरी 2026

        दुर्ग – प्रातः 10:30 से 12:00 बजे तक

        बिलासपुर – दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक

        राजनांदगांव – दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक

        18 फरवरी 2026

        अंबिकापुर – प्रातः 10:30 से 12:00 बजे तक

        जगदलपुर – दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक

        रायगढ़ – दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक

        आयोग ने उपभोक्ताओं, जन-प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों से अपील की है कि वे जन-सुनवाई में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे टैरिफ निर्धारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जन-सहभागिता को मजबूती मिल सके।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        क्रेन दुर्घटनाआर्थिक समाचारBudget NewsUnion Budget 2026Economy News
        nextArticle