रायपुर में 101 फीट रावण जलाया, बारिश के बीच पूरे राज्य में भव्य रावण दहन और आतिशबाजी

रायपुर/छत्तीसगढ़। देशभर में विजयादशमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी में 101 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन हुआ। दुर्ग, कोंडागांव और अंबिकापुर में भी बारिश के बावजूद रावण का पुतला जलाया गया और दहन के बाद भव्य आतिशबाजी का आयोजन हुआ।
रायपुर में आयोजित दशहरा उत्सव में राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की। दुर्ग जिले में कुल 98 स्थानों पर रावण दहन हुआ, जिसमें 21 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 600 जवान तैनात किए गए। भिलाई में भगवान राम रथ पर सवार होकर आए और रायगढ़ में 57 फीट ऊंचा रावण नटवर हाई स्कूल मैदान में जलाया गया।
बिलासपुर में दशहरा उत्सव के दौरान पुलिस ग्राउंड, रेलवे मैदान, नूतन चौक और साइंस कॉलेज सहित 10 से अधिक जगहों पर 60 से 100 फीट ऊंचे रावण बनाए गए। राजनांदगांव में बॉलीवुड सिंगर असीस कौर ने कार्यक्रम में परफॉर्म किया और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी उपस्थित रहे।
जांजगीर-चांपा, गरियाबंद और अन्य जिलों में भारी बारिश के कारण कुछ कार्यक्रमों में देरी हुई, लेकिन बारिश रुकने के बाद रावण दहन किया गया और उत्सव का आनंद लोगों ने लिया।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
