web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        छत्तीसगढ़ में बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना शुरू, CM विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 10, 2025, 4:27 PM
        छत्तीसगढ़ में बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना शुरू, CM विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जब बेटियाँ पढ़ती हैं तो वे सिर्फ दो परिवारों को नहीं बल्कि पूरी पीढ़ियों को शिक्षित करती हैं। उन्होंने राजधानी रायपुर में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

        मुख्यमंत्री ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से हजारों बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक तंगी के कारण कोई भी छात्रा अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़े, यही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। यह योजना प्रदेश में बालिकाओं के उच्च शिक्षा नामांकन दर को और बढ़ाने में मदद करेगी।

        साय ने कहा कि यह छात्रवृत्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” संकल्प को और मजबूत करेगी। यह योजना शासकीय विद्यालयों की निम्न आय वर्ग की छात्राओं को विशेष रूप से लाभान्वित करेगी।

        योजना की प्रमुख बातें

        • पात्रता: शासकीय विद्यालयों से 10वीं व 12वीं पास छात्राएँ, जो सत्र 2025-26 में स्नातक या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेंगी।

        • आवेदन: ऑनलाइन Azim Premji Foundation वेबसाइट या QR कोड के माध्यम से।

        • समयसीमा: पहला चरण 10–30 सितम्बर 2025, दूसरा चरण 10–31 जनवरी 2026।

        • शुल्क: आवेदन और प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क।

        • शिकायत/संपर्क: [email protected] पर।

        इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्टेट हेड सुनील शाह मौजूद रहे।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle