छत्तीसगढ़ को 3,462 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण, CM ने केंद्र को धन्यवाद कहा

नवरात्रि और दशहरा पर केंद्र सरकार का उपहार: वित्तीय संसाधनों को मिलेगी नई ताकत
रायपुर/छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लिए कर हस्तांतरण (Tax Devolution) अंतर्गत 3,462 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा जैसे पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा दिया गया यह आबंटन राज्य की जनता के लिए एक अनमोल उपहार है। इससे राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूती मिलेगी, विकास परियोजनाओं में तेजी आएगी और लोककल्याणकारी योजनाओं को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री साय ने भरोसा व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ को प्रगति और समृद्धि की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर, 2025 को राज्य सरकारों को 1,01,603 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हस्तांतरण जारी किया है। यह राशि 10 अक्टूबर 2025 को जारी होने वाले सामान्य मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
