CG School Holidays: स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टियों का ऐलान, जानें पूरी सूची

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 2025-26 सत्र के लिए अवकाश घोषित किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। आदेश में विभिन्न त्योहारों और मौसम के अनुसार अवकाश का विवरण दिया गया है।
-
दशहरा अवकाश: 29 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2025 (6 दिन)
-
दीपावली अवकाश: 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 (6 दिन)
-
शीतकालीन अवकाश: 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 (6 दिन)
-
ग्रीष्मकालीन अवकाश: 01 मई से 15 जून 2026 (46 दिन)
इस प्रकार, शिक्षकों और विद्यार्थियों को पूरे शैक्षणिक सत्र में कुल 64 दिन का अवकाश मिलेगा। आदेश शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड., एम.एड. महाविद्यालयों पर भी लागू है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
