web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        सांसद खेल महोत्सव में हर वार्ड से 200 खिलाड़ी चुनेंगे, बृजमोहन अग्रवाल बोले – मिलेगा हुनर दिखाने का सुनहरा मौका

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 30, 2025, 7:34 PM
        सांसद खेल महोत्सव में हर वार्ड से 200 खिलाड़ी चुनेंगे, बृजमोहन अग्रवाल बोले – मिलेगा हुनर दिखाने का सुनहरा मौका
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर में सांसद खेल महोत्सव को लेकर बड़ी बैठक, हर वार्ड से चयनित होंगे खिलाड़ी – सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिए दिशा-निर्देश

        रायपुर। राजधानी रायपुर में होने जा रहे सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस आयोजन को लेकर आज नगर निगम के सभा कक्ष में बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, निगम आयुक्त विश्वदीप और सभी वार्ड पार्षद शामिल हुए।

        बैठक में आयोजन की रूपरेखा और नियमों पर चर्चा की गई। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पार्षदों को निर्देश दिया कि हर वार्ड से 200 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन खिलाड़ियों की पहचान और चयन की जिम्मेदारी पार्षदों की होगी।

        उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के रुकने और खेलने की व्यवस्था की जिम्मेदारी महापौर और निगम प्रशासन की होगी।

        सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान

        “यह छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा कदम है। सांसद खेल महोत्सव खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का सुनहरा मौका देगा। दीपावली के बाद शुरू होने वाले इस आयोजन की तैयारी अभी से पूरी कर ली जाए। इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में बहुत कम होते हैं, जनता को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए।”

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle