web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        CG NEWS: अब सस्ती होंगी रोज़मर्रा की चीजें, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक्स – जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया आभार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 4, 2025, 3:04 PM
        CG NEWS: अब सस्ती होंगी रोज़मर्रा की चीजें, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक्स – जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया आभार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। आम जनता के लिए राहत भरी खबर आई है। 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में सरकार ने टैक्स ढांचे में बड़े बदलाव किए हैं। अब रोज़मर्रा की जरूरत की कई चीजें, दवाइयां, कृषि उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और गाड़ियां सस्ती हो जाएंगी।

        बैठक में फैसला लिया गया कि 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म किए जाएंगे, जबकि 5% और 18% स्लैब बने रहेंगे। कुछ ज़रूरी चीजों पर जीएसटी पूरी तरह हटा दिया गया है।

        मुख्यमंत्री का धन्यवाद

        छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि –
        “यह फैसला आम आदमी की जिंदगी को आसान बनाएगा और व्यापार जगत को नई ऊर्जा देगा। शिक्षा सामग्री, दवाइयां, कृषि उपकरण और रोज़मर्रा की वस्तुएं सस्ती होना देश के लिए ऐतिहासिक कदम है।”

        नवरात्रि से लागू होंगे नए स्लैब

        सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये नई दरें नवरात्रि से लागू होंगी। त्योहारों से पहले यह कदम लोगों को बड़ी राहत देगा।

        कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती?

        • टूथपेस्ट, साबुन, घरेलू सामान

        • पैक्ड फूड, अनाज, दूध-दही, डेयरी प्रोडक्ट्स

        • ज़रूरी दवाइयां और हेल्थ प्रोडक्ट्स

        • किसान भाइयों के लिए कृषि उपकरण और बीज

        • बच्चों की किताबें और स्टेशनरी

        • ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स

        • मनोरंजन व डिजिटल कंटेंट

        यह कदम न सिर्फ जेब पर बोझ कम करेगा, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी नई रफ्तार देगा।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle