CG News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की रेड में 6 युवतियां हिरासत में

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसी आधार पर सीएसपी गगन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक छापा मारा।
रेड के दौरान क्लाउड स्पा सेंटर से 6 युवतियां पकड़ी गईं। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में देह व्यापार की गतिविधियों की पुष्टि हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, इलाके में लंबे समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं। अचानक हुई कार्रवाई से सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और संचालकों की जानकारी जुटा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
