web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        रायपुर: 17 साल के नाबालिग से अवैध संबंध, युवती ने मांगे 50 लाख रुपये

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 18, 2025, 1:59 PM
        रायपुर: 17 साल के नाबालिग से अवैध संबंध, युवती ने मांगे 50 लाख रुपये
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में बुधवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग लड़के और 28 वर्षीय युवती के बीच अवैध संबंधों को लेकर विवाद हो गया। युवती ने आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि लड़के ने अपनी उम्र छुपाकर उसके साथ दैहिक संबंध बनाए और अब विवाह करने से इंकार कर रहा है। साथ ही उसने अपने शोषण के लिए लड़के और उसके परिवार से 50 लाख रुपये की मांग की है।

        मामले की सुनवाई महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में हुई। सुनवाई के दौरान लड़के के पिता ने बताया कि उन्होंने पांच महीने पहले ही बाल संरक्षण आयोग में इस युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नाबालिग बेटे पर शादी का दबाव बना रही है। पिता ने लड़के का स्कूल प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की प्रति भी प्रस्तुत की, जिससे उसकी उम्र 17 वर्ष साबित हुई।

        युवती का कहना है कि उसे लड़के की नाबालिग उम्र की जानकारी नहीं थी और बाद में जब लड़के ने विवाह से इनकार किया, तब थाने जाकर शिकायत की। थाने में ही उसे पहली बार लड़के की उम्र का पता चला।

        महिला आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि यह मामला नाबालिग से संबंधित है, इसलिए इसकी सुनवाई महिला आयोग नहीं कर सकता। आयोग ने यह मामला अब बाल संरक्षण आयोग को भेजने का निर्णय लिया है।


        शासकीय कर्मचारियों के बीच विवाद भी पहुंचा आयोग

        सुनवाई के दौरान एक अन्य मामला भी सामने आया, जिसमें विशेष रोजगार कार्यालय के दो शासकीय कर्मचारियों के बीच विभागीय कार्य को लेकर विवाद हुआ था। विभाग ने इस पर दोनों को शोक कॉज नोटिस जारी किया था। इस मामले पर महिला आयोग ने कहा कि यह विभागीय कार्य से जुड़ा मामला है और इसका समाधान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाना चाहिए। आयोग इस प्रकरण को विभागीय सचिव को भेजेगा ताकि दोनों पक्षों के बीच विवाद का निपटारा हो सके।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle