web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        CG BREAKING: नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 4, 2025, 1:22 PM
        CG BREAKING: नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के बतौली थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

        आरोपियों की पहचान

        पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं–

        • विलसन खेश, पिता भीम साय

        • कुनाल केरकेट्टा, पिता राम खेलावन बेलकोटा

        • संजय खेश, पिता दिलीप खेश

        • एक नाबालिग अपचारी

        तीनों वयस्क आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, वहीं नाबालिग को बाल सुधार गृह में दाखिल किया गया है।

         पुलिस की तत्परता

        बतौली थाना पुलिस को शिकायत मिलते ही तुरंत जांच शुरू की गई। पीड़िता का बयान लेने और मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेजी से की जा रही है और पीड़िता को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

        प्रशासन का रुख

        इस जघन्य अपराध को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी, ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle