web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • Advertisement Carousel
        बिलासपुर

        छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: न्यायिक अधिकारियों के तबादले

        CGVARTACGVARTA
        Sep 14, 2026, 12:48 PM
        छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: न्यायिक अधिकारियों के तबादले
        Share :

        छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के.आर. महापात्र ने पदभार संभालते ही राज्य के न्यायिक प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बिलासपुर (CGVARTA)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के.आर. महापात्र ने पदभार संभालते ही राज्य के न्यायिक प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है, वहीं प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों के सुचारू संचालन और मॉनिटरिंग के लिए हाईकोर्ट के जजों को पोर्टफोलियो जज की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। 

        प्रमुख अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

        •    डॉ. प्रज्ञा पचौरी: छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत के हाईकोर्ट जज नियुक्त होने के बाद, सूरजपुर परिवार न्यायालय की न्यायाधीश डॉ. प्रज्ञा पचौरी को राज्य न्यायिक अकादमी का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। 
        •    नीता यादव: कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा की हाईकोर्ट जज के रूप में पदोन्नति के बाद, कोरबा परिवार न्यायालय की न्यायाधीश नीता यादव को कोरबा का नया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। 
        •    बलराम कुमार देवांगन: कुनकुरी में पदस्थ द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश का तबादला पत्थलगांव (जशपुर) में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया है। 
        •    अविनाश तिवारी: कोरबा श्रम न्यायालय के न्यायाधीश को कोरबा में ही द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है। 

        हाईकोर्ट जजों को आवंटित पोर्टफोलियो

        पोर्टफोलियो जज आवंटित जिला न्यायालय
        जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू रायपुर, जांजगीर-चांपा और सरगुजा-अंबिकापुर
        जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास राजनांदगांव, बेमेतरा और कोरबा
        जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी दुर्ग और बालोद
        जस्टिस सचिन सिंह राजपूत रायगढ़ और महासमुंद
        जस्टिस राकेश मोहन पांडेय बस्तर-जगदलपुर और दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा
        जस्टिस संजय कुमार जायसवाल मुंगेली और कोंडागांव
        जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल बिलासपुर और धमतरी
        जस्टिस बिभु दत्त गुरु सूरजपुर और कोरिया
        जस्टिस एके प्रसाद बलौदाबाजार और जशपुर
        जस्टिस संतोष शर्मा कबीरधाम-कवर्धा
        जस्टिस सुषमा सावंत उत्तर बस्तर-कांकेर
        जस्टिस सुधीर कुमार बलरामपुर-रामानुजगंज
        CGVARTA
        author

        CGVARTA

        cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ

        nextArticle
        Advertisement Carousel