web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बिलासपुर

        मां के साथ अवैध संबंध के शक में बेटे ने की हत्या: दोस्त संग मिलकर अधेड़ का सिर कुचल दिया, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 28, 2025, 1:29 PM
        मां के साथ अवैध संबंध के शक में बेटे ने की हत्या: दोस्त संग मिलकर अधेड़ का सिर कुचल दिया, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बिलासपुर में दो साल पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हुआ है। मां के साथ अवैध संबंध के शक में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अधेड़ की हत्या कर दी थी।

        बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है।
        यहां एक बेटे ने अपनी मां के साथ अवैध संबंध के शक में अधेड़ की रॉड और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
        वारदात के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे।

        दो साल पुराने इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी अब सुलझ गई है।
        पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा पासी (24) और उसके दोस्त मनोज पाल उर्फ धन्ना (21) को गिरफ्तार किया है।
        घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।


        दोमुहानी गांव में मिला था शव

        घटना वर्ष 2023 की है।
        दोमुहानी गांव के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव देखा था।
        पहले लगा कि यह आत्महत्या या हादसा है, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि जिस ट्रैक पर लाश पड़ी थी,
        वहां उस समय ट्रेन का संचालन शुरू ही नहीं हुआ था।

        शव की हालत देखकर पुलिस को हत्या की आशंका हुई।
        मृतक की पहचान हेमूनगर के आवासपारा निवासी विनोद दास (45 वर्ष) के रूप में हुई।


        महिला से संबंध में था मृतक

        पुलिस जांच में सामने आया कि विनोद दास की इमलीपारा निवासी एक महिला से नजदीकी थी।
        इसी सिलसिले में वह घटना वाले दिन महिला से मिलने गया था।
        उसी समय महिला का बेटा कृष्णा पासी और उसका दोस्त मनोज पाल घर पहुंचे और दोनों को साथ देख लिया।

        गुस्से में उन्होंने विनोद की पिटाई की और फिर उसे बाइक से लालखदान क्षेत्र ले गए,
        जहां रॉड और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।


        हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

        हत्या के बाद दोनों ने अपने एक और दोस्त मोहन की मदद से शव को दोमुहानी रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया,
        ताकि मामला हादसा या आत्महत्या जैसा लगे।
        विनोद के शरीर पर चोटों के कई निशान और पैरों पर बंधी रस्सी ने सच्चाई उजागर कर दी।


        कबूला अपराध, एक आरोपी फरार

        पुलिस ने जब आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कृष्णा पासी ने जुर्म कबूल कर लिया।
        उसने बताया कि मां के साथ मृतक को देखकर शक हुआ और गुस्से में हत्या कर दी।
        तीसरा आरोपी मोहन अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        News Placeholderस्थानीय चुनावAIIMS RaipurHospital Incidentएम्स रायपुरLocal Breaking
        nextArticle